38.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

पटना से बड़ी खबर: खान सर की कोचिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बिल्डिंग में अफरा-तफरी

Must read

पटना: पटना (Patna) के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में आज गुरुवार की शाम खान ग्लोबल स्टडिज (Khan Global Studies) के पास लगे बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और अफरातफरी मच गई। चिंगारी के कारण कैंपस में धुआं भर गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे खान सर की कोचिंग के बाहर धुएं का गुबार उठ रहा है।

कोचिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर छात्रों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह खान सर की कोचिंग में आग लगी है।

हालांकि, आग लगने की असली वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। जिस समय कोचिंग में आग लगी, उस समय कोचिंग में बच्चे मौजूद थे या नहीं? इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को लेकर भी कोई सूचना सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच देश में आग लगने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों से अस्पताल, कोचिंग सेंटर और होटलों में आग लगने की खबरें सामने आई है। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत भी हुई है। बीते दिनों राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी, जिसमें जलने और धुएं से दम घुटने के कारण 15 छात्रों की मौत हो गई थी।

पटना कोचिंग विवाद और लखनऊ अग्निकांड के बीच पटना अग्निशमन विभाग कई बार खान सर की कोचिंग का दौरा कर चुका है। शुरू में अग्निनशमन विभाग ने खान सर की कोचिंग और अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए फायर सिस्टम को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। हालांकि इस बीच आज जब कोचिंग सेंटर के बाहर आग लगने की खबर सामने आई है, तो अब देखने वाली बात यह होगी की प्रशासन और अग्निशमन विभाग खान सर की कोचिंग को लेकर जांच के बाद आगे क्या कुछ फैसला लेता है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article