36.9 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

लखनऊ: कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत, मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Must read

नवाबगंज: राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत हो गई। इस घटना से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार शाम नवाबगंज में एक कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसका नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शिवम सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा। मासूम छात्र-छात्राओं की याद में मोमबत्तियां जलाई गईं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम नगर के मुख्य चौराहे से शुरू हुआ।
इसमें युवा, व्यापारी और आम नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लिए मुख्य बाजार से होते हुए फर्रुखाबाद मार्ग स्थित विजय फर्नीचर तक पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे रास्ते में लोगों के चेहरों पर हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था। श्रद्धांजलि सभा में युवाओं और स्थानीय व्यापारियों ने अग्निकांड के शिकार हुए छात्र-छात्राओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने बच्चों को खोया है, उनकी पीड़ा की भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने इसे पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा में शिवम सिंह (जिला पंचायत प्रत्याशी, नवाबगंज प्रथम), सिद्धांत सिंह (जिला सचिव, जनसत्ता दल), वीर सिंह , प्रशांत यादव, फारुख अली, रंजीत यादव, अखिलेश यादव, विकास यादव, हिमांशु यादव, अमन सिंह, रमन, आयुष यादव, चौधरी अखिलेश यादव (पालीवाल डॉ. लाल पैथ लैब, नवाबगंज), हरनाम सिंह यादव (बाबा जी) और डॉ. सुबोध यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article