झांसी: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड (Lucknow coaching centre fire incident) के बाद झांसी प्रशासन (Jhansi administration) ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 कोचिंग सेंटर सील कर दिए हैं। झांसी विकास प्राधिकरण और प्रशासन की संयुक्त जांच में कई संस्थान भवन मानकों, फायर सेफ्टी और अन्य आवश्यक नियमों का पालन करते नहीं पाए गए। झांसी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है।
झांसी डीएम गौरांग राठी ने बताया कि जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कराई जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर सभी अवैध एवं नियमविरुद्ध संचालित कोचिंग संस्थानों को बंद कराया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान कुमार्स आईएएस, केजीएन स्टडी, विद्यापीठ कोचिंग क्लासेज, कॉमर्स क्लासेज, एकलव्य क्लासेज, मोशन क्लासेज, महिंद्रा क्लासेज और आकाश कोचिंग को सील किया गया। प्रशासन ने छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने हेतु समय देने और जमा फीस वापस कराने की भी बात कही है। झांसी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है।


