43.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

दबंगों ने कर लिया महिला की जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत डीएम से

Must read

फर्रुखाबाद। पीड़ित की भूमि पर दबंगों द्वारा किए गये बृजेश का विरोध करने पर गाली गलौज , मारपीट संबंधी शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सतीश कुमार पुत्र कमलकिशोर निवासी ग्राम दलेलगंज थाना शमशाबाद ने कहा कि पीड़ित की मां फूलकली पत्नी कमलकिशोर निवासी ग्राम दलेलगंज आराजी खसरा सं० 72 रकवा 2.81680 हे0 स्थित ग्राम दलेजगंज परगना शमशाबाद पश्चिम तहसील कायमगंज की विभाजित भूमि की स्वामी अध्यासीन है। भूमि पर चारों तरफ से पक्की निहास व आगे के हिस्से में पक्का मकान बना है। गांव के ही आनन्द कुमार व आशीष कुमार अपने सहयोगियो के साथ पीड़ित की माता की आराजी पर अवैध कब्जा करने के प्रयास मे हैं। पूर्व में भी ये लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर चुके है। जिस पर प्रार्थी की माता ने तत्कालीन क्षजिलाधिकारी फर्रुखाबाद को को शिकायती पत्र दिया था ।जिस पर थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अवैध कब्जा करने से रोक दिया गया था।
अभी हाल में ही पीड़ित की बहन की शादी लखनऊ में थी पूरा परिवार लखनऊ गया हुआ था, इसी का फायदा उठाकर आनन्द कुमार व आशीष कुमार ने अपने सहयोगियो से मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा करने के उददेश्य से निहास भरकर गेट लगा लिया। पीड़ित जब शादी कार्यक्रम बाद गांव
वापस आया और अवैध निर्माण हटाने को कहा तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर मार पीट की पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article