43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

अलीगंज अग्निकांड के शोक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रद्द किया जन्मदिन समारोह

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अलीगंज अग्निकांड में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपना जन्मदिन समारोह नहीं मनाने का निर्णय लिया है। 25 जून को उनका जन्मदिन है, लेकिन हादसे के मद्देनजर उन्होंने सभी प्रकार के उत्सव और कार्यक्रमों से दूरी बनाने का फैसला किया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अलीगंज की दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और अनेक घरों के चिराग बुझ गए। ऐसी परिस्थितियों में जन्मदिन का उत्सव मनाना उचित नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
पाठक ने कहा कि जब प्रदेश के कई परिवार गहरे दुख और पीड़ा से गुजर रहे हों, तब व्यक्तिगत उत्सवों का आयोजन करना संवेदनशीलता के अनुरूप नहीं होगा। इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से भी सादगी बनाए रखने की अपील की है।
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार लगातार राहत, बचाव और जांच कार्यों की निगरानी कर रही है। वहीं विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article