43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने पर सियासत

Must read

 

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार द्वारा हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर सड़क का नामकरण किए जाने के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (यूएस काउंसलेट) से सटी सड़क अब “डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” के नाम से जानी जाएगी।

सड़क के नामकरण का अनावरण अमेरिकी राजदूत सेर्गीओ गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमरका ने किया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

चूंकि तेलंगाना में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री रेवाँथ रेड्डी हैं, इसलिए विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इस निर्णय को लेकर सवाल उठा रहे हैं। चर्चा इस बात को लेकर भी हो रही है कि जिस ट्रंप की नीतियों की कांग्रेस नेतृत्व समय-समय पर आलोचना करता रहा है, उसी के नाम पर कांग्रेस शासित राज्य में सड़क का नाम क्यों रखा गया।
हैदराबाद और तेलंगाना का अमेरिका से विशेष संबंध माना जाता है। बड़ी संख्या में तेलुगू मूल के छात्र और आईटी पेशेवर अमेरिका में कार्यरत हैं। ऐसे में H-1B वीजा, इमिग्रेशन नीति और भारतीय पेशेवरों से जुड़े मुद्दों के बीच इस नामकरण को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
हालांकि सरकार की ओर से इस निर्णय को लेकर विस्तृत राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग ट्रंप के हैदराबाद और तेलंगाना से जुड़े योगदान तथा इस फैसले के पीछे के कारणों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article