37.8 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

दशाश्वमेध घाट पर नाव में चिकन और शराब पार्टी का VIDEO वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस, 5 आरोपी गिरफ्तार

Must read

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में मोक्षनगरी काशी (Kashi) से सनातन धर्म की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। जहां, विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) पर आधा दर्जन लोग चिकन और शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे है। इन सब में एक भाजपा पार्षद का भी नाम सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इंटरनेट यूजर्स और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छानबीन करने के बाद गंगा की पवित्रता और मर्यादा भंग करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरी हरकत में भाजपा पार्षद की क्या भूमिका थी और नाव पर इन लोगों को पार्टी करने की अनुमति किसने दी थी। इससे पहले इफ्तार पार्टी में चिकन बिरयानी और अवशेष गंगा में फेंकने पर 14 युवकों की गिरफ्तारी हुई थी। पूरा मामला वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मान मंदिर घाट का है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article