35.7 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग के मालिक समेत तीन गिरफ्तार !

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में रविवार को एक कोचिंग सेंटर (Coaching Center) में भीषण आग लगने की घटना मे अभियोग 115/2026 धारा 110 BNS, 105 BNS , 125 BNS , 3(5) BNS 6/10 उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम बनाम 6 नामजद अभियुक्त एवं अन्य जिम्मेदार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

तीन अभियुक्त

1. रामकृष्ण उपाध्याय, उम्र 43 वर्ष, पता MM 232 सेक्टर D d अलीगंज शिव मंदिर के पास,
2. वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला , उम्र 62 वर्ष, पुत्र रामेश्वर प्रसाद शुक्ला पता 536/265 A मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मंदिर सीतापुर रोड लखनऊ उम्र 62 वर्ष,
3. तूशॉक कृष्णा जायसवाल पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार जायसवाल , उम्र 31 वर्ष, पता 441 R N/ 69 / 3 नीलकंठ हॉस्पिटल लेन बालागंज लखनऊ थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में रविवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। अंदर मौजूद लोगों को बचाने के लिए दमकल और प्रशासनिक टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए कुछ लोगों को इमारत के छज्जों से कूदना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने इमारत के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और एक-एक कमरे की तलाशी ली जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article