नई दिल्ली/लखनऊ।भीषण अग्निकांड पर केंद्रीय गृहमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
गृहमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।


