38.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को दबंगों ने खदेड़ा

Must read

 

गोंडा। तहसील तरबगंज क्षेत्र के टकटोना गांव में अवैध अतिक्रमण की जांच करने पहुंची राजस्व टीम को दबंगों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ग्राम सभा की भूमि का सीमांकन करने पहुंची टीम को डंडे लेकर मौके से खदेड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सम्पूर्ण समाधान दिवस में तालाब की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच और सीमांकन करने पहुंची थी।

आरोप है कि जैसे ही टीम ग्राम सभा की भूमि का सीमांकन करने लगी, कुछ दबंग लोग विरोध पर उतर आए और राजस्व कर्मचारियों को कार्य करने से रोक दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर राजस्व टीम को वहां से वापस लौटना पड़ा। इस दौरान टीम को खदेड़ने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। राजस्व टीम को बाधित करने और सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव में हुई इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और तालाब की भूमि से जुड़े प्रकरण की दोबारा जांच की तैयारी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article