43.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

गालीगलौज का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, वीडियो वायरल

Must read

 

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला चन्देला गांव में गालीगलौज का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक और उसके परिजनों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रीती देवी पत्नी विजेन्द्र सिंह शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा और साफ-सफाई को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज करने लगा।
बताया गया है कि जब प्रीती देवी ने गालीगलौज का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे प्रीती देवी घायल हो गईं। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
पीड़िता प्रीती देवी ने मामले की लिखित शिकायत थाना नवाबगंज पुलिस को दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article