39.9 C
Lucknow
Friday, June 19, 2026

बड़ा हादसा टला: आंधी-तूफान के बीच इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 147 यात्रियों की सांसें थमीं

Must read

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भीषण आंधी-तूफान और बारिश के बीच एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो के एक यात्री विमान पर अचानक बिजली गिर गई। विमान अगरतला जाने के लिए तैयार था और उसमें 141 यात्री तथा 6 चालक दल के सदस्य समेत कुल 147 लोग सवार थे। बिजली गिरने की घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E-6068 कोलकाता एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज गर्जना और बारिश के बीच विमान पर बिजली आ गिरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अगरतला रवाना किया गया।

घटना में रनवे क्षेत्र में कार्य कर रहे दो ग्राउंड स्टाफ कर्मियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। एयरपोर्ट और विमानन अधिकारियों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता और आसपास के जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने और भारी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article