39.9 C
Lucknow
Friday, June 19, 2026

महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

माननीय सदस्या ने प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के उपरांत माननीय सदस्या ने विकास खंड कमालगंज के महरूपुर बीजल गांव में जागरूकता चौपाल आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन , वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण इकाई के कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article