– 40 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम और के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
मेगा जॉब फेयर का आयोजन दिल्ली के में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।
जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, स्क्रीनिंग तथा चयन प्रक्रिया भी की जा सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना बताया गया है।
आयोजकों का कहना है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए यह पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जॉब फेयर में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे और कंपनियों की आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सामाजिक पहल है। बड़ी संख्या में युवाओं के पंजीकरण और सहभागिता की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं।


