प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपी हिमांशु पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।


