पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 17 साल की किशोरी (teenage girl) की पेड़ पर फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के जादौपुर पट्टी गांव का है, जहां रहने वाली 17 साल की किशोरी बीती रात घर वालों के सोने के बाद घर से अचानक गायब हो गई थी। सुबह जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, कुछ देर खोजने के बाद लोगों ने जानकारी दी कि किशोरी की लाश गांव से कुछ दूर पर ही युवती की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है।
युवती की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि किशोरी ने मौत को गले क्यों लगाया है।


