मोहम्मदाबाद: कस्बा निवासी एक युवक ने अपनी मां के घर से चले जाने की तहरीर पुलिस को दी है। युवक ने बताया कि उसकी मां 16 जून 2026 की रात घर से चली गई और गैर जनपद निवासी अपने प्रेमी के साथ गई है। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे जेवर—कान के झाले, कुंडल, पेंडिल व चांदी की पायल सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी भी साथ ले गई।
पीड़ित ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु करीब तीन वर्ष पहले हो चुकी है। उसकी मां पांच बच्चों को छोड़कर चली गई है। युवक ने पुलिस से जेवर और नगदी वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही कहा कि वह अपनी मां से अब कोई संबंध नहीं रखना चाहता और वह वापस घर न आए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ गई, जेवर और डेढ़ लाख की नगदी ले जाने का आरोप


