शाहजहांपुर – पुलिस की नौकरी के साथ-साथ मानवता का परिचय देते हुए कचहरी चौकी इंचार्ज दारोगा सुभाष दीक्षित ने एक घायल बंदर की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। सोमवार को शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक बजरंगी भाई घायल अवस्था में पहुंच गया था। घायल होने के कारण वह काफी परेशान और प्यासा दिखाई दे रहा था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कचहरी चौकी इंचार्ज सुभाष दीक्षित की नजर उस घायल बंदर पर पड़ी। उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने हाथों से उसे पानी पिलाया। वहां मौजूद लोगों ने दीक्षित दारोगा जी की इस मानवीय कार्य की सराहना की,,


