38 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मजार को लेकर बढ़ा विवाद, चौड़ीकरण कार्य रुका, सांसद बोले- हटेगी मजार

Must read

फर्रुखाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे चौड़ीकरण और आधुनिकीकरण कार्य के बीच रेलवे भूमि पर स्थित एक मजार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा मजार को हटाने की कोशिश किए जाने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर और रेलवे लाइन के बीच स्थित मजार चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए बाधक निर्माणों को हटाना आवश्यक है।
सूत्रों के मुताबिक रेलवे कर्मचारियों ने मजार को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया, जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में विरोध की चर्चा शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया।
मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। सांसद मुकेश राजपूत ने स्पष्ट कहा है कि रेलवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के विकास कार्य जनहित से जुड़े हैं और यदि मजार रेलवे परियोजना में बाधा बन रही है तो नियमानुसार उसे हटाया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article