– बोले यें सब चोर हैँ, चंदा चोरी कोई हल्का मामला नहीं
– कल्याण सिंह नें सीएम पद से इस्तीफ़ा दिया था
– बलिदान हुए थे लोग, हम सब जेल गए थे
– तब बना राम मंदिर, चंपत राय, गोपाल जी पर खोला मोर्चा
अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर उठे विवाद के बाद राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद विनय कटियार बुरी तरह भड़क गए हैं चंदा चोरी के मामले को गंभीरता से लेकर चंपत राय और गोपाल जी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब चोर हैं और उन्हें भगाने का काम हम करेंगे। मंदिर के पीछे बलिदान हुए हैं, कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, हमारे जैसा तमाम लोग जेल गए ऐसे नहीं छोड़ देंगे ।
आरोप लगाया है कि चढ़ावे कि चंदे को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई। विनय कटियार के बयान ने उस विवाद को और गहरा कर दिया है, जो पहले से ही राष्ट्रीय राजनीति और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि यदि मंदिर में आने वाले चढ़ावे की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है तो फिर धनराशि को घर ले जाने जैसी परिस्थितियां क्यों बनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में कई बातें पहले से तय प्रतीत होती हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होने पर कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। कटियार ने यहां तक कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो मामले में शामिल लोगों को जेल तक जाना ही होगा ।
राम मंदिर देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़ा कोई भी विवाद केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं रह जाता, बल्कि यह श्रद्धालुओं के विश्वास से भी जुड़ जाता है। यही कारण है कि मामले ने तेजी से राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।


