39.4 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

अधेड़ व्यक्ति ने धारदार हथियार से बेटी की हत्या, पत्नी पर किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must read

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) जनपद में एक अधेड़ व्यक्ति ने बेटी के चाल-चलन से परेशान होकर अपनी पत्नी और बेटी (daughter) पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका मुस्कान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना थाना बसई मुहम्मद क्षेत्र के सोफीपुर गांव की है। आरोपी राकेश ने शनिवार को घर में ही अपनी पत्नी पुष्पा और बेटी मुस्कान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 20 वर्षीय बेटी मुस्कान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी पुष्पा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका मुस्कान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पिता राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपनी बेटी के चाल-चलन से परेशान था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article