– मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
– तीन दिवसीय शिविर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण दी जानकारी
गुरसहायगंज, कन्नौज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जलालाबाद ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। मेला के स्वास्थ्य कैंप में डॉ. गौरी पांडे ने सत्तावन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, इक्कीस लोगों की जांच की गई। जबकि वृद्धावस्था पेंशन के सात आवेदन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन दो, पांच आयुष्मान कार्ड बनाये गए। कहा कि अपने आसपास साफ सफाई रखें। जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जिससे मच्छर जनित रोग उत्पन्न न हो। मेला में बाल विकास पुष्टाहार व स्वास्थ्य विभाग आदि के कई स्टाल लगाए गए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक पाठक, अभिमन्यु, रजनी पाल, एडीओ पंचायत लक्ष्मी राज यादव, सीडीपीओ शेषमणि यादव, मुख्य सेविका गरिमा दिवाकर, अमीषा चौरसिया, अभितोष शुक्ला, स्वागत त्रिवेदी, कहकशां, रुबी गुप्ता आदि मौजूद रहे।


