कन्नौज, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्त केंद्र, संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्तदान शिविरों में उत्कृष्ट सहयोग के लिए डॉ पी के कटियार पी.के. गैस सर्विस, गुरसहायगंज (कन्नौज) को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान माननीय जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाजहित में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अंजना यादव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जी.एन. द्विवेदी ने पी.के. गैस सर्विस द्वारा रक्तदान शिविरों में दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया।


