40.1 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी मैजिक पलटी, बाप-बेटी की मौत

Must read

अमरोहा: अमरोहा (Amroha) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी मैजिक गाड़ी पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली निवासी लक्ष्मण सिंह मैजिक से अपनी बेटी और बेटा के साथ बरेली के मनोना धाम से लौट रहे थे। उनका बेटा मैजिक चल रहा था। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी सैदनगली थानाक्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सामने से एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दीपक कुछ पाता कि उससे पहले पलट गई।

मैजिक को पलटता देख आस-पास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोग घायलों को गाड़ी से निकालने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान एक ट्रैवलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस वजह से हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। इस इस हादसे में लक्ष्मण और उनकी बेटी आशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article