नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह 30 जून को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। धीरज सेठ वर्तमान में उप सेना प्रमुख हैं और 1 अप्रैल 2026 से इस पद पर कार्यरत हैं। उनके सेना प्रमुख बनने के साथ ही वह भारतीय सेना के 31वें प्रमुख होंगे।


