36.7 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

फ्रांस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैक्रों और ट्रंप से करेंगे मुलाकात

Must read

 

नीस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। अपने दौरे के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान वह ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और बाद में जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

जी-7 सम्मेलन के दौरान 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेताओं की आमने-सामने यह पहली बैठक 16 महीने बाद होने जा रही है।

फ्रांस दौरे के बाद प्रधानमंत्री स्लोवाकिया जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article