40.5 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

चंदौली: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Must read

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli) में सदर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में एक विवाहिता (married woman) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता पुष्पा का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मृतका की भतीजी सुलेखा, भाई तथा ग्रामीणों के अनुसार पुष्पा की शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण था। आरोप है कि उसका पति श्याम सुंदर आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी और मामला थाने तक भी पहुंचा था। परिजनों का कहना है कि यदि पहले की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हुई होती तो आज यह घटना नहीं होती परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर किसी पारिवारिक कार्यक्रम (फंक्शन) का हवाला देकर पुष्पा को उसके मायके से अपने साथ ससुराल ले गया था। शनिवार को अचानक पुष्पा की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की भतीजी सुलेखा और भाई का आरोप है कि पुष्पा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि मृतका के गले पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा जाती है। मायका पक्ष ने पति पर कथित अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है और कहा कि इसी कारण वह पुष्पा को प्रताड़ित करता था। ग्रामीणों ने भी बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की चर्चा गांव में होती रही है। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायका पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article