39.7 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

किसानों को जमीनें बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा :राकेश टिकैत

Must read

फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार की माँ के शांति पाठ में पहुंचे भा कि यू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हवन में आहुति दीं। मीडिया से बात चीत में टिकैत ने कहा कि किसानों को अपनी जमीनें बचाने के लिए प्रशासन से संघर्ष करना पड़ेगा लडऩा पड़ेगा ।

उन्होंने कहा कि अभी तो एक ही एक्सप्रेसवे निकल रहा है आगे और निकलेंगे लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के जो सर्किल रेट बढ़े है वह जिला अध्यक्ष और किसानों के संघर्ष से बढ़े हैं। कही कही सर्किल रेटों में कमी है वह भी बढ़ेंगे सर्किल रेट बढ़वाने के लिए किसानों को बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा ।
जिला प्रशासन किसानों की उन्होंने कहा कि जमीनों का बैनामा कराने के लिए उन्हें लोग धमकाएंगे लाल लाल आंख भी दिखाएंगे लेकिन किसानों को इनसे डरना नहीं है इनकी बातों में नहीं आना है।उन्होंने कहा कि किसानों की उनकी बिना सहमती के कोई भी उनकी जमीन नहीं ले सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार खाद की पूर्ति पर ध्यान दे किसान खाद के लिए लाइन में खड़ा होता है सरकारों की नजर किसानों की जमीनों पर जिन्हें बचाना पड़ेगा | शांति पाठ में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बाद बात भी बिजेंद्र सिंह यादव,पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव उदय वीर यादव, उत्तर प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत,आगरा मंडल उपाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य, आगरा युवा मंडल सचिव विपिन यादव, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष आरव सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों ने श्रद्धांजलि दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article