39.7 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

9 लाख की लागत से बना आरआरसी सेंटर बदहाली का शिकार, उड़े परखच्चे

Must read

 

फर्रुखाबाद। विकास खंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत कुटरा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करीब 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) बदहाली का शिकार हो गया है। सेंटर की लोहे की टीनें उड़ चुकी हैं और भवन की स्थिति जर्जर दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों के अनुसार आरआरसी सेंटर पर कई दिनों से ताला लटका हुआ है, जिसके कारण कूड़ा निस्तारण का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं परिसर के पास बने शौचालय की भी हालत खराब है और उसके गेट पर भी ताला पड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान अजय कुमार लल्ला ने बताया कि आरआरसी सेंटर का निर्माण लगभग ढाई वर्ष पूर्व कराया गया था, जिसकी लागत करीब 9 लाख रुपये थी। अब इतनी कम अवधि में भवन की खराब स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article