33.1 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

बीजेपी में वापसी की अटकलों पर विराम, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ममता के साथ था, हूं और रहूंगा

Must read

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान और नेताओं की नाराजगी के बीच आसनसोल से सांसद एवं वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि वह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका टीएमसी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को एक जुझारू और जनता से सीधे जुड़े नेता के रूप में साबित किया है। उन्होंने दावा किया कि आज भी ममता बनर्जी को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है और पार्टी मजबूत स्थिति में है।

 

सांसद ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े हैं तथा भविष्य में भी पार्टी के साथ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी अन्य दल में जाने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं और उनका पाला बदलने का कोई इरादा नहीं है।

 

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, टीएमसी के कुछ नेताओं के बागी तेवरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का यह बयान पार्टी नेतृत्व के लिए राहत भरा माना जा रहा है। उनके बयान से भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी एक स्पष्ट संदेश मिला है कि वह ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही अपनी राजनीतिक भूमिका जारी रखेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article