34.2 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

खेत से विद्युत मोटर पंप चोरी, किसान ने पुलिस से लगाई गुहार

Must read

 

चोरी की वारदात से किसानों में रोष, सिंचाई व्यवस्था पर मंडराया संकट

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर में खेत पर सिंचाई के लिए लगाया गया विद्युत मोटर पंप रहस्यमय परिस्थितियों में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए मोटर पंप की बरामदगी की मांग की है।
ग्राम कुम्हरौर निवासी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने खेत की सिंचाई के लिए विद्युत मोटर पंप लगाया हुआ था। 10 जून की सुबह वह कुछ समय के लिए खाना खाने घर चले गए थे। जब वापस खेत पर पहुंचे तो वहां रखा मोटर पंप गायब मिला। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ करने के बावजूद मोटर पंप का कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित किसान का आरोप है कि अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर मोटर पंप चोरी कर ले गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी में उपयोग होने वाले उपकरणों की चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सिंचाई कार्य भी प्रभावित होता है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article