34.2 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

घर से नाराज होकर निकला 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा कोहराम।

Must read

​नवाबगंज। फर्रुखाबाद 11 जून 2026
नगर के अस्पताल रोड, कोल्ड स्टोरेज के पास से बुधवार दोपहर एक 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
​जानकारी के अनुसार, अस्पताल रोड निवासी ब्रजेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे घर में किसी बात से नाराज हो गया था। इसके बाद वह परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। शाम ढलने और देर रात तक जब आकाश घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने आसपास के मोहल्ले, दोस्तों और अपनी सभी रिश्तेदारियों में आकाश की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
पुत्र का कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ब्रजेश कुमार ने नवाबगंज थाना पुलिस को तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए जल्द से जल्द किशोर को तलाश कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article