गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति चावल मंडी मार्केट के अंदर अपनी दुकान/मकान के आगे अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं अथवा अनाधिकृत रूप से अस्थाई ढांचे में सामान आदि रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं। वह एक सप्ताह के अंदर स्वयं हटा लें। निर्धारित समयावधि के उपरांत पालिका द्वारा चलाए जाने वाले अभियान के दौरान यदि अतिक्रमण पाया जाता है। तो पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाते हुए समान जब्त कर लिया जाएगा तथा अतिक्रमणकारी के विरुद्ध सुसंगत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


