33.4 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

शुभेंदु सरकार में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, स्वप्न दास गुप्ता बने वित्त मंत्री

Must read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को मंत्रियों के विभाग आवंटन का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। पश्चिम बंगाल सरकार (Government of West Bengal) ने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने अपने पास गृह और पहाड़ी क्षेत्र विभाग, भूमि और भूमि सुधार विभाग, तथा शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग समेत कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी है।

अर्जुन सिंह को श्रम एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंद्रनील खान को खेल और उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार दिया गया है। कोलकाता के राशबेहारी से जीते स्वप्न दास गुप्ता बंगाल के वित्त मंत्री बनाए गए हैं। एक जून को हुए पहले कैबिनेट विस्तार के 10 दिन बाद राज्य सरकार ने 35 नए मंत्रियों को उनके विभाग सौंपने की आधिकारिक घोषणा कर दी।

बीजेपी सरकार ने पहली बार उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय बनाया है और इसकी जिम्मेदारी निशिथ प्रमाणिक को दी गई है। अग्निमित्रा पॉल भी नगर निगम और शहरी विकास मंत्रालय संभाल चुकी हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह, बिजली, पहाड़ी इलाके और रिफ्यूजी रिलीफ जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं।

वरिष्ठ चिकित्सक और विधाननगर से पहली बार विधायक बने डॉ. शारद्वत मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नोआपाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह को परिवहन और श्रम विभाग सौंपा गया है। कृषि, पर्यटन और वन विभाग में भी नई जिम्मेदारियां दी गयी है. दूध कुमार मंडल को कृषि विभाग दिया गया है। शंकर घोष को संसदीय कार्य और पर्यटन विभाग का जिम्मा मिला है, जबकि मनोज उरांव को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. अजय कुमार पोद्दार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) और लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) विभाग मिला है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग जगन्नाथ चटर्जी को मिला है, वहीं स्कूल शिक्षा विभाग दीपक बर्मन को सौंपा गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। एक जून को पहले कैबिनेट विस्तार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article