41.8 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए दहेज़ हत्या का आरोप

Must read

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में गर्भवती महिला (pregnant woman) फरीदा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार फरीदा लगभग 6 महीने की गर्भवती थी और शादी को 7 महीने हुए थे। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल,पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका के माता-पिता ने बताया कि फरीदा मूल रूप से भाईपुरा गांव की रहने वाली थी। तकरीन सात महीने पहले उसकी शादी गांव के ही साकिब के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि ईद के आस-पास दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद भी समय पर सही इलाज नहीं कराया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article