39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

रायबरेली में कार्यवाहक प्रिंसिपल ने सैलरी मांगने वाले टीचर को बेरहमी से पीटा, नाक पर आई गंभीर चोट

Must read

रायबरेली: यूपी के रायबरेली (Raebareli) में शिक्षा के मंदिर में हुई बेहद शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित प्रतिष्ठित फिरोज़ गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Feroze Gandhi Institute of Professional Studies) में कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना ने अपनी ही संस्था के शिक्षक अमरजीत को सैलरी मांगने पर बुरी तरह पीट दिया।

शिक्षक अमरजीत लंबे समय से अपनी बकाया सैलरी की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने हक की बात की तो कार्यवाहक प्रिंसिपल का गुस्सा भड़क उठा। गाली-गलौज के बाद विवाद उग्र रूप ले लिया। प्रिंसिपल ने शिक्षक पर लाठियों और हाथों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिससे अमरजीत खून से लथपथ हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल मनीष सक्सेना कॉलेज में ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article