37.6 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

राम मंदिर के चढ़ावे के गायब होने पर भड़के अखिलेश यादव

Must read

– बोले- करोड़ों रुपये गायब होने की खबर बेहद गंभीर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर सामने आई खबरों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों रुपये के चढ़ावे में गड़बड़ी की बात सही है तो यह केवल वित्तीय मामला नहीं, बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा विषय है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि भगवान राम के उपासकों के लिए यह अत्यंत संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब पाई गई है। उन्होंने इसे मंदिर ट्रस्ट के लिए शर्मनाक स्थिति बताते हुए कहा कि मामले पर कोई भी स्पष्ट जवाब देने के लिए सामने नहीं आ रहा है।
सपा प्रमुख ने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह मामला केवल धनराशि का नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन धर्मावलंबियों की प्रभु श्रीराम के प्रति गहरी आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है।
अखिलेश यादव ने सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने न आना कई तरह की आशंकाओं को जन्म देता है। उन्होंने मांग की कि मामले की पूरी सच्चाई देश के सामने लाई जाए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article