37.6 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

रायबरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक, युवक ने तोड़ा दम

Must read

जौनपुर: यूपी के जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली (Machlishahar Kotwali) क्षेत्र के सराययुसुफ गांव में शनिवार को ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक सराययुसुफ गांव ननिहाल से प्रयागराज अपने पिता के पास बाइक से वापस लौट रहा था तभी परसुपुर गांव स्थित रायबरेली हाइवे (Raebareli highway) पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

सारययुसुफ निवासी युवक के मामा बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका भांजा सर्वेश उर्फ अंकुर (34) शनिवार को उनके घर आया था। वह रात में अपने पिता के पास झूसी प्रयागराज बाइक से जा रहा था। देर रात जब वह रायबरेली हाइवे पर स्थित परसुपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मारा जिससे युवक घायल होकर गिर गया। वाहन घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक दम तोड़ चुका था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाने पर लौट आईं। रविवार को पिता उदयराज यादव निवासी थाना फतनपुर गांव कमासिन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक प्रयागराज किला में सर्विस करता था। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article