36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

लखनऊ के सकरा गांव में बड़ी चोरी, चोरों ने घर से अलमारी उठाकर मैदान में तोड़ी; लाखों के जेवर और नकदी पार

Must read

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के तरीके ने पूरे इलाके को चौंका दिया है क्योंकि चोर घर से पूरी अलमारी उठाकर पास के मैदान में ले गए और वहीं उसे तोड़कर सामान खंगाला।

पीड़िता रुखसार के अनुसार, चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और सबसे पहले मोबाइल फोन चुराए। इसके बाद उन्होंने तकिए के नीचे रखी चाबियों का गुच्छा लेकर पूरे घर की तलाशी ली और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और तीन मोबाइल फोन निकाल लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

परिवार के अनुसार, घटना के समय वे घर में सो रहे थे, जबकि बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी गायब थी, जिसे बाद में पास के मैदान में टूटा हुआ पाया गया।

सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है। परिजनों ने पड़ोस के कुछ लोगों पर शक जताया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article