36.3 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

रेत से भरा एक ओवरलोड डंपर पलटा, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Must read

झज्जर: शहर के छोटे बाईपास स्थित बिरधाना मोड़ (Birdhana Mod) पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। रेत से भरा एक ओवरलोड डंपर (overloaded dumper) अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया, जिससे दोनों युवक रेत और डंपर के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान महिपाल पुत्र रामफल और विनोद पुत्र खुशीराम, निवासी बेरी गेट, झज्जर के रूप में हुई है। दोनों युवक खेत से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिरधाना मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर अचानक संतुलन खो बैठा और उनकी बाइक पर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक डंपर और रेत के नीचे पूरी तरह दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद क्रेन की मदद से रेत हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि बिरधाना मोड़ पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी ऐसे हादसे लोगों की जान लेते रहेंगे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article