35.6 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

अश्लील गाना बजाने वाले ई-रिक्शा चालक का विरोध पड़ा भारी, परिवार से की मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। एक ई-रिक्शा चालक द्वारा अश्लील गाने बजाने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि चालक ने परिवार का पीछा किया और बीच रास्ते में ई-रिक्शा रुकवाकर परिवार के मुखिया के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव सरैया निवासी गौरी अपने पति गोविंद और चार बच्चों के साथ मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली में आयोजित एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। परिवार हथियापुर के पास ई-रिक्शा का इंतजार कर रहा था। वहां दो ई-रिक्शा खड़े थे, जिनमें से एक चालक तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहा था।

परिवार ने बच्चों के साथ यात्रा को देखते हुए उस ई-रिक्शा में बैठने से इनकार कर दिया और दूसरे ई-रिक्शा में सवार हो गया। आरोप है कि इससे नाराज चालक ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जब ई-रिक्शा नवाबगंज के अचरा तिराहे पर पहुंचा तो आरोपी चालक ने रास्ता रोक लिया और गोविंद से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने सवाल किया कि परिवार उसके रिक्शे में क्यों नहीं बैठा।

सड़क पर मारपीट होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। बढ़ते विवाद को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और गौरी, गोविंद समेत परिवार के अन्य सदस्यों को थाने ले गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article