35.6 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

बंगाल में ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना का हुआ शुभारंभ, 28 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में तीन-तीन हजार रुपये

Must read

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव (bengal assembly elections) के बाद बंगाल के इतिहास में एक ऐतिहासिक शुरुआत हो चुकी है। राज्य में नवगठित भाजपा सरकार (BJP government) के सत्ता में आने के बाद CM शुभेंदु अधिकारी के मार्गदर्शन में एक माह के अंदर ही ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की बुधवार को औपचारिक शुरुआत हो गयी है। इस योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 3000-3000 रुपये की रकम ट्रांसफर आज कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित कार्यक्रम में योजना की औपचारिक शुरुआत की. BJP ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की बात कही थी। बंगाल में BJP की नई सरकार गठन के बाद ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखकर इतनी जल्दी इसपर क्रियान्वयन करना एक सरकार को इसके लिए प्रशंसा का पात्र बनाता है। लाभार्थी महिलाओं में चुनावी वादे को इतनी तेजी से लागू किए जाने के बाद से भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित कार्यक्रम में योजना की औपचारिक शुरुआत की। अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की बुधवार को औपचारिक शुरुआत कर दी गयी है। पंजीकरण प्रक्रिया अगले तीन महीने तक जारी रहेगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article