35 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 42.50 करोड़ की फ्लैटेड फैक्ट्री से एमएसएमई सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

Must read

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा विकास, उद्योग और जनसंपर्क के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और तीसरे दिन सुबह पारंपरिक पूजा-अर्चना तथा गौसेवा के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

दौरे का सबसे अहम आकर्षण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में निर्मित उत्तर प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण होगा। लगभग 42.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक औद्योगिक परिसर को प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है।
प्लग एंड प्ले मॉडल पर आधारित इस परियोजना में करीब 80 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग इकाइयों के संचालन की संभावना है। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 208 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इनमें औद्योगिक, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article