35 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

शॉर्ट सर्किट से किराना व्यापारी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Must read

मोहम्मदाबाद
कस्बे के राजीव नगर निवासी किराना व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता की दुकान में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार संजीव सक्सेना की किराना दुकान संकिसा रोड पर होंडा एजेंसी के सामने स्थित है। वह नई किराए की दुकान में सामान स्थानांतरित कर रहे थे। रात करीब 11:30 बजे अपने साथियों मुकेश सक्सेना और जीतू सक्सेना के साथ सामान शिफ्ट करते समय अचानक तेज शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे दुकान में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आसपास के लोगों और राहगीरों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
पीड़ित संजीव सक्सेना ने बताया कि आग से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में किराना सामान जल गया, जिससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article