24 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में बवाल, महिला बाल विकास मंत्री के पति पर हमला

Must read

सूरजपुर। ओडगी जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव (Election) के दौरान भारी हंगामा हुआ। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री के पति पर भी हमला किया गया।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। चुनाव प्रभावित करने के आरोपों के बीच मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आरोप-प्रत्यारोप के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर डटा हुआ है ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह चुनाव निष्पक्ष हो पाएगा, या राजनीतिक दबाव हावी रहेगा? पूरी स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article