33 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

फायरिंग की सूचना पर घायल वृद्ध को अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की

Must read

 

 

मोहम्मदाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी 70 वर्षीय ओम सिंह शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर चारा काट रहे थे। इसी दौरान गांव के दिलीप पुत्र जगमोहन यादव और रोहित पुत्र राम रहीम के बीच विवाद हो रहा था। बताया गया कि विवाद के दौरान दिलीप ने रोहित पर फायर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित के झुक जाने से गोली ओम सिंह के घुटने में लगने की बात कही गई।

घटना की सूचना रोहित ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस घायल ओम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लेकर पहुंची। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र यादव ने परीक्षण के बाद बताया कि चोट प्रथम दृष्टया गोली लगने की प्रतीत नहीं होती है, बल्कि गिरने या किसी वस्तु से टकराने के कारण लगी चोट जैसी लग रही है।

थाना प्रभारी मेरापुर राजीव पांडे ने बताया कि गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है न ही अभी तहरीर मिली है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article