31 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

प्रदेश के 1.40 लाख से अधिक स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

Must read

लखनऊ। प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के 1 लाख 40 हजार 555 स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाएगी।

 

शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूल परिसरों में भवनों की स्थिति, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी, शौचालयों तथा अन्य बुनियादी सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाएगा। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जहां भी कमियां पाई जाएंगी, वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। हाल के वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों में हुई दुर्घटनाओं और सुरक्षा संबंधी घटनाओं को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा ऑडिट के माध्यम से स्कूलों में मौजूद जोखिमों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article