35 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

जनगणना-2027 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी गंभीरता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने विशेष रूप से डाटा संकलन की शुद्धता, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तथा क्षेत्रवार तैयारियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्य को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखें।
डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें, जिससे जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article