31 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

डीयू की छात्रा को ट्रेन से उतारकर किया तीन दिन तक गैंगरेप, एनकाउंटर की मांग

Must read

 

लखनऊ
मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके परिचित युवक ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया और शहीदपथ किनारे स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर तीन दिनों तक गैंगरेप किया। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र की रहने वाली है और दिल्ली में रहकर राजनीति विज्ञान में ऑनर्स की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। छात्रा के मुताबिक 15 मई को वह सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उसके परिचित शिवम यादव ने चारबाग स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया। भरोसे में लेकर वह उसे ट्रेन से उतारकर इकाना स्टेडियम के पास स्थित फ्लैट में ले गया। वहां कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।होश आने पर छात्रा को अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिवम यादव, उसके साथी सनी और एक अन्य युवक ने बारी-बारी से तीन दिनों तक दरिंदगी की। इस दौरान छात्रा को कमरे में बंद रखा गया और मोबाइल भी छीन लिया गया।
पीड़िता की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने दवाइयां खिलाईं और बाद में दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठा दिया। रास्ते में छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे हेल्पलाइन और जीआरपी सक्रिय हुई। आनंद विहार पहुंचने पर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चला।
दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना लखनऊ की होने के कारण केस की विवेचना उत्तर प्रदेश पुलिस के सुशांत गोल्फ सिटी थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article