40 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

UP में बिजली संकट और व्यवस्था ध्वस्त जैसी छवि बनवाना राज्य और उसके विद्युत कर्मियों का अपमान: ऊर्जा मंत्री A.K. Sharma

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (A.K. Sharma) ने कहा, ‘यूपी में ‘बत्ती गुल’, ‘बिजली संकट’ (power crisis) और ‘बिजली व्यवस्था ध्वस्त’ जैसी छवि बनाना या बनवाना, राज्य और उसके विद्युत कर्मियों का अपमान है। बिजली संकट के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री करते हुए इसे यूपी को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है। यूपी में बिजली संकट को लेकर फैल रही तस्वीर के बीच उनका ये बयान सामने आया है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यूपी में कल रात पीक डिमांड 30,395 मेगावॉट तक पहुंची. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संभाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश को बदनाम करने का प्रण करके बैठे हैं। अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पहले जब सिर्फ कुछ गांवों में बिजली आती थी, तब किसी को समस्या नहीं दिखती थी। अब पूरे प्रदेश में बिजली पहुंच रही है। हर गांव, हर गली में रोस्टर के अनुसार 18 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

बता दें कि बीते दिनों ही ऊर्जा मंत्री ने दावा किया था कि वर्तमान भीषण गर्मी में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनता को राहत पहुंचाने के लिए यथासंभव अधिक से अधिक बिजली की उपलब्धता करा रहा है। 21 मई 2026 को दिन का लोड दोपहर लगभग 2 बजे 29,493 मेगावाट (MW) प्रदान किया गया। 03:19 बजे बिजली की उच्चतम मांग जो आपूर्ति हुई वह 30276 MW रही। शनिवार दोपहर 2:30 बजे की अधिकतम मांग 30357 MW थी, जबकि विगत वर्ष दिन में अधिकतम 28300 मेगावाट आपूर्ति की गई थी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article